पढ़े : ब्रा पहनने वाली हर लड़की को पता होने चाहिए ब्रा से जुडी ये 5 बातें!
1. ज्यादातर लड़कियां सफेद या हल्के रंग के कपड़ों के नीचे सफेद रंग की ब्रा पहनती हैं, यह सोचकर की वह दिखेगी नहीं जबकि हकीकत यह है कि वाइट शर्ट के नीचे वाइट कलर की ब्रा ज्यादा हाइलाइट होगी। हल्के रंग के कपड़ों के नीचे सफेद रंग की बजाए न्यूड कलर की ब्रा पहनें।
2. ज्यादातर महिलाओं का ऐसा मानना है कि अगर एक ब्रा को लगातार दो दिन पहना जाए तो उसकी लाइफ बढ़ जाएगी लेकिन यह सच नहीं है। आपकी ब्रा को शेप में वापस आने की जरूरत होती है। इसे एक दिन से ज्यादा पहनने से इसकी इलास्टिक खराब हो जाती है।
3. आपको जानकर हैरानी होगी लेकिन यह सच है कि सफेद शर्ट के नीचे रेड कलर की ब्रा पहनने में कोई दिक्कत नहीं है और यह दिखती भी नहीं है। इसकी वजह यह है कि हमारी स्किन में रेड अंडरटोन और लाल रंग, वाइट शर्ट के साथ पूरी तरह से मिल जाता है।
4. यह भी एक बहुत बड़ी गलतफहमी है जो अक्सर महिलाओं को होती है। ब्रा का बैंड या कप साइज, अलग-अलग ब्रैंड के हिसाब से अलग-अलग होता है। इसलिए कभी भी किसी नई ब्रैंड की ब्रा खरीदें तो आंख बंदकर के आप जो साइज पहनती हैं उसे न ले लें। पहले साइज को ट्राई करें, उसके बाद ही खरीदें।
5. आपको हर बार अपनी ब्रा को हाथ से धोने की जरूरत नहीं है। आप इसका शेप बिगाड़े बिना बड़ी आसानी से वॉशिंग मशीन में धो सकती हैं। आपको सिर्फ इतना करना है कि ब्रा का हुक बंद कर दें और उसे मेश बैग में डालकर ही वॉशिंग मशीन में डालें। ऐसा करने से आपकी ब्रा की शेप खराब नहीं होगी।
6. अब तक कोई वैज्ञानिक तथ्य सामने नहीं आया है जो इस बात को प्रमाणित कर सके कि ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है। फिर चाहे गहरे रंग की ब्रा हो या फिर अंडरवायर वाली, किसी भी तरह की ब्रा से ब्रेस्ट कैंसर नहीं होता है। इसलिए बिना किसी फिक्र के हर दिन ब्रा पहनें।
7. आपकी एक ब्रा की लाइफ 6 से 9 महीने के बीच होती है। अगर आप एक ब्रा को 1 साल से ज्यादा समय तक पहनती हैं तो आप समझ लीजिए कि आप उसका जरूरत से ज्यादा इस्तेमाल कर रही हैं। ऐसा करने पर ब्रा का हुक टूट सकता है।
पढ़े : आपकी की इन 5 आम गलतियों से हो जाते हैं ब्रेस्ट ढीले!
पढ़े : आपकी की इन 5 आम गलतियों से हो जाते हैं ब्रेस्ट ढीले!

إرسال تعليق