खबरों की मानें तो 'क्वीन' (2014) की सक्सेस से पहले रणबीर ने कभी उन्हें कोई अटेंशन नहीं दिया। लेकिन जब उन्होंने प्रोड्यूसर-डायरैक्टर विकास बहल के प्रोडक्शन हाउस में क्वीन के फुटेज देखे तो कंगना को बीबीएम पर अप्रोच किया और वीडियोज और दूसरे रैंडम स्टफ की फंकी लिंक शेयर करने लगे।
बताया जा रहा है कि कंगना ने सो-कॉल्ड ईमेल्स में लिखा है, "जब मैं ग्वालियर में 'रिवॉल्वर रानी' की शूटिंग कर रही थी। तब रणबीर ने मुझे सीधे अप्रोच किया और इसके जवाब में मैंने उनसे कहा कि मैं किसी और के साथ रिलेशनशिप में हूं और जब से तुम मेरे बर्थडे सेलिब्रेशन में शामिल हुए हो। तभी से हम दोनों के बीच टेंशन चल रही है। मैं पूरे समय कुछ विचलित रहती हूं। मैंने तुम्हारा नाम नहीं लिया था लेकिन सोचा था कि अगर मैं इस बारे में उसे बताऊंगी तो वह बेहतर तरीके से समझेगा।

إرسال تعليق