अच्छी बात रही कि फोन के कैमरा उन दोनों से काफी दूर था। उसके आगे अंधेरा छाया हुआ था। लिहाजा किसी प्रकार के दृश्य नहीं दिखे थे। मगर उस दौरान बैकग्राउंड की आवाजें सुनाई दे रही थीं। कुछ फैंस ने भी अपने कमेंट्स में इस बात का जिक्र किया। लाइव के दौरान फॉलोअर्स की ओर से हैंचर के लिए तमाम तरह की प्रतिक्रियाएं आने लगी थीं।
हैंचर ने कहा कि जिसने भी मेरा लाइव देखा, मैं उससे माफी मांगना चाहती हूं। वैसा जानबूझ नहीं किया गया था। आप उसे अपने दिमाग से डिलीट कर दें। वह वाकई में शर्मनाक है और असहज कर देने वाला वाकया था। हैंचर और एंड्रू लगभग एक-डेढ़ साल से साथ हैं। यह पहला मौका नहीं है, जब वह फॉलोअर्स के बीच आकर्षण का केंद्र बनी हैं। बीते जून में यूट्यूबर लेले पोन्स पर इंस्टाग्राम पोस्ट को लेकर झूठ बोलने का आरोप लगा था, जिसमें दावा किया गया था कि उन्होंने रैंचर के बाल काट कर दान में देने की बात कही थी।

إرسال تعليق