कभी ऐश्वर्या राय तो शाहरुख़ खान के साथ दिखने वाला ये शख्स है बड़ा ही खास!


फेसबुक, ट्विटर और वॉट्सऐप पर इन दिनों एक तस्वीर बड़ी तेजी से वायरल हो रही है। इस तस्वीर में ऐश्वर्या राय और उनके साथ खड़ा एक शख्स दिखाई दे रहा है।


लोगों से इस तस्वीर में खड़े इस शख्स को पहचानने की अपील की जा रही है। पर ज्यादातर लोग इस शख्स को पहचानने में असफल साबित हुए ऐश्वर्या राय बच्चन के साथ खड़ा यह शख्स कोई छोटा मोटा इंसान नहीं यह साउथ फिल्म इंडस्ट्री के बहुत बड़े डायरेक्टर एटली कुमार हैं।


अभी हाल में ही इनकी और उनके वाइफ की तस्वीर भी सोशल मीडिया में काफी वायरल हुई थी। एटली कुमार का जन्म मदुरई में हुआ इटली का बचपन में नाम अरुण कुमार था। 2013 में एटली कुमार ने राजा रानी फिल्म से साउथ फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू किया था।


राजा रानी फिल्म साउथ इंडस्ट्री की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में से एक थी। इस फिल्म ने 4 हफ्तों के अंदर 50 मिलियन से भी अधिक की कमाई कर बड़ी सफलता हासिल की थी। एटली कुमार को फिल्मों में दिए गए योगदान के लिए कई बड़े अवार्डों से भी नवाजा गया है।

Post a Comment

أحدث أقدم