1. दीपक हमारे घर में प्रतिदिन जलाया जाता है। दीपक का प्रयोग हम भगवान् की पूजा के लिए करते है। कभी गलती से भी दीपक को ज़मीन पर नहीं रखना चाहिए।
2. शिवलिंग की पूजा हम प्रतिदिन करते है ,पर क्या आप जानते है कभी शिवलिंग ज़मीन पर नहीं रखना चाहिए। हममे से कई लोग मंदिर साफ़ करते समय कई बार शिवलिंग ज़मीन पर रखते है। ऐसा कभी न करे।
3. शालिग्राम की पूजा तो सभी करते है। पर एक बात हमेशा ध्यान में रखे कि कभी भी शालिग्राम को ज़मीन पर न रखे । इससे आप के घर कि आर्थिक स्थिति ख़राब हो सकती है।
4. अगर आपके पास मणि है तो उसे कभी भी ज़मीन पर न रखे। मणि को ज़मीन पर रखने से घर में सुख शांति नहीं रहती है। और धन की हानी भी होती है।
5. हम प्रतिदिन देवी-देवताओ की पूजा करते है। कभी भी भगवान् की मूर्तियों को ज़मीन पर नहीं रखना चाहिए। इससे भी आप के घर में अशांति रहती है। घर पर लड़ाई झगड़े भी होते है।
6. जनेऊ को बहुत पवित्र धागा माना गया है। इसलिए इसे कभी ज़मीन पर नहीं रखना चाहिए। न ही फेकना चाहिए। अगर आप का जनेऊ ख़राब है तो उसे पेड़ की टहनी से बाँध दे या पेड़ की जड़ में डाल दे।
7. सोना हर व्यक्ति की पसंद होता है। यह आपके शरीर की शोभा बढ़ाता है । सोने को कभी भी ज़मीन पर नहीं रखना चाहिए। सोना ज़मीन पर रखने आप के घर की आर्थिक स्थिति पर बुरा असर पड़ता है।
8. शंख का प्रयोग हर रोज पूजा पाठ में किया जाता है। इसलिए कभी भी शंख को ज़मीन पर नहीं रखना चाहिए। शंख को कभी भी झूठ लगाकर नहीं रखना चाहिए। शंख बजाने के बाद हमेशा उसे धोकर रखना चाहिए।

إرسال تعليق