राशिफल : 8 अक्टूबर 2017, जानिए क्या कहती हैं आपकी राशि?


मेष: संडे अरेंजमेंट में बिजी रहेंगे। घरेलू ताम-झाम संभालने में वक्त लगेगा। संबंधी के घर की यात्रा होगी। समारोह में शामिल हो सकते हैं।

वृष: संडे आराम-सुकून प्रदान करेगा। मनोरंजन क्षेत्र में समय बीतेगा। जरूरी सामान की खरीदारी करेंगे। निकट का व्यावसायिक टूर करेंगे।

मिथुन: संडे के बावजूद व्यस्तता रहेगी। मित्र को सलाह-मशविरा देंगे। निजी व्यवसाय की प्रगति हेतु रणनीति बनाएंगे। धन लाभ के योग हैं।

कर्क: परिजनों के डिमांडस् का निपटारा करेंगे व डिमांडस जेब पर भारी पड़ेंगी। मित्र बाहर घूमने हेतु प्रेरित करेंगे। आनंद से छुटटी बिताएंगे।

सिंह: संडे आम कामकाजी दिनों जैसा रहेगा। महत्वपूर्ण कागजात व अकाऊंट्स मैनेजमेंट करना पड़ेगा। उपयोगी व्यक्तियों से सम्पर्क बढ़ेगा।

कन्या: छुट्टी इच्छानुसार बिताएंगे। घूमने-फिरने का मूड बनेगा। दोपहर तक बोरियत रहेगी। शाम में दोस्तों के साथ संडे की रंगत और बढ़ेगी।

तुला: संडे भी बिजी रहेगा। कामकाज से फुर्सत नहीं मिलेगी। पैंडिंग काम निपटानें में समय बीतेगा। शाम में निकट संबंधी से मुलाकात होगी।

वृश्चिक: पुराने मित्रों से मिलन होगा। जन सम्पर्क में पर्याप्त समय व सहूलियत मिलेगी। कोशिश करने से रुके हुए काम का भी विकास होगा।

धनु: अच्छा खाना व आराम मिलेगा। मनोरंजन हेतु संडे का उपयोग करेंगे। परिजनों संग छुट्टी बिताएंगे। खरीदारी हेतु शॉपिंग मॉल जाएंगे।

मकर: संडे मित्रों व परिचितों के बीच बीतेगा। छुटटी का भरपूर आनंद लेंगे। दिल-दिमाग को तसल्ली मिलेगी। पूरे सप्ताह की एनर्जी बटोरेंगे।

कुंभ: गाड़ी के रख-रखाव हेतु दिन बीतेगा। मेहमान भी व्यस्तता बढ़ाएंगे। पर्सनल कार्य अधूरे रहेंगे। शाम सोशल नेटवर्किंग साइट पर बीतेगी।

मीन: संडे प्रियजनों संग गुजरेगा। आऊटिंग पर जाएंगे। शाम को शॉपिंग के वक्त पर्स को संभाले। भीड़-भाड़ में अप्रिय घटना से मुश्किल होगी।

Post a Comment

أحدث أقدم