अच्छा तो इन वजह के चलते शारीरिक संबंध बनाने से दूर भागते है कपल्स!

शादीशुदा जिंदगी को आगे बढ़ाने के लिए शारीरिक संबंध बनाना जरूरी है लेकिन आजकल लोगों का लाइफस्टाइल एेसा हो गया है कि उनकी दिलचस्पी संबंध बनाने में घटती जा रही है। हाल में एक स्टडी में पाया गया है कि कई शादीशुदा लोग संबंध नहीं बनाते, जिससे उनके रिश्ते पर बुरा असर पड़ता है। संबंध न बनाने के पीछे कई कारण हो सकते है। आज हम आपको बताएंगे कि एेसी कौन सी वजहें है जिसके कारण लोग संबंध नहीं बनाते.....

1. शरीर को लेकर बुरा महसूस करना
एेसा अक्सर महिलाओं के साथ होता है। वे अक्सर सोचती हैं कि उनका पार्टनर उनके शरीर को लेकर क्या सोचेगा लेकिन एेसा जरूरी नहीं। खुद को लेकर कॉन्फिडेंट रहें।

2. थकावट
संबंध न बनाने की एक वजह थकावट भी है। दिनभर बिजी होने के कारण लोग रात को बिस्तर पर आते ही सो जाते है। जरूरी नहीं रात के समय ही संबंध बनाए जाए। एेसे में सुबह के समय संबंध बनाएं। इससे आपकी लवलाइफ भी बेहतर होगी और आप फ्रैश भी महसूस करेंगे।

3. तनाव
अाजकल अधिकतर लोग तनाव से ग्रस्त है। तनाव के कारण लोग चिड़चिड़े हो जाते हैं जिसके कारण वह शारीरिक संबंध बनाना कम कर देते है। 

Post a Comment

أحدث أقدم