जिम्मेदारियों का बोझ
शादी तय होने के बाद भी अगर आपके मन में यह ख्याल बार-बार आ रहा है कि आपको केवल अपने पार्टनर के साथ ही पूरी जिंदगी बितानी होगी और आप अपने ऊपर आ रही तमाम जिम्मेदारियों को कैसे निभा पाएंगे, तो समझ लें कि अभी आप शादी के लिए पूरी तरह तैयार नहीं हैं। अगर आप खुद को जिम्मेदारियों के लिए तैयार नहीं कर पा रहे हैं, तो भी आप शादी के लिए तैयार नहीं हैं।
सीक्रिट शेयर रखना
अगर आप अपने पार्टनर से अपने सभी सीक्रिट नहीं शेयर कर पा रही हैं, तो समझ लें कि कहीं न कहीं यह पार्टनर आपको पूरी तरह शादी के लिए तैयार नहीं कर पा रहा है। अगर आपको यह लग रहा है कि आपका पार्टनर आपसे कुछ छुपा रहा है, तो इसका मतलब है कि वह भी आपको पूरी तरह अक्सेप्ट नहीं कर पा रहा है।
पार्टनर की बातें बोझिल
पार्टनर के साथ घंटों फोन पर बात करना अगर आपको बोझिल लगता है या उसके साथ मिलने और वक्त बिताने के बारे में सोच कर आप एक्साइटेड नहीं होते हैं, तो इसका मतलब है कि अभी आप अपने पार्टनर के साथ अभी तक प्यार में नहीं पड़े हैं।

إرسال تعليق