हालांकि, शाहरुख खान द्वारा शेयर की गई इस तस्वीर को देख कर लग रहा है कि वह अपनी बेटी को काफी मिस कर रहे हैं। बता दें कि इस तस्वीर को शेयर करते हुए शाहरुख खान ने कैप्शन दिया है, जब बच्चे स्कूल चले जाते हैं और आपके आस पास यह बताने के लिए नहीं होते कि आप एक फोटो में कितने फिल्टर्स का इस्तेमाल कर रहे हो।When the little one goes back to school & there is nobody to point out that u r using too many filters! pic.twitter.com/KKU9wRsRi9— Shah Rukh Khan (@iamsrk) September 3, 2017
सुहाना अभी सिर्फ 17 साल की हैं और वह शाहरुख खान के दोस्त और फिल्म मेकर करण जौहर की निगरानी मे हैं। वह अभी से ही अपने बॉलीवुड करियर की तैयारी में लगी हुई हैं। बता दें कि कुछ दिन पहले ही किंग खान ने बताया था कि उनकी बेटी बॉलीवुड में आना चाहती है लेकिन इसके लिए पहले उन्हें अपनी पढ़ाई पूरी करनी होगी।

एक टिप्पणी भेजें