PHOTOS: टीवी की इस एक्ट्रेस ने बिकिनी में बिखेरा जलवा


स्टार प्लस के पॉपुलर टीवी सीरियल 'सपना बाबूल का...बिदाई' में नज़र आने वाली एक्ट्रेस सारा खान ने अपने लेटेस्ट फोटोशूट की तस्वीरों को इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।


ताजा तस्वीरों में सारा का बोल्ड अवतार में नज़र आ रही हैं। बता दें कि सारा को 'सपना बाबूल का...बिदाई' सीरियल में 'साधना' का किरदार निभाने पर पहचान मिली है।


इन दिनों सारा हॉलिडे एंजॉय करने पहुंची हैं और उन्होंने इसी दौरान अपनी इन बोल्ड तस्वीरों को शेयर किया है। सारा खान 'सपना बाबूल का...बिदाई' के अलावा कई सीरियल्स का हिस्सा रह चुकी हैं।


सारा ने रियलिटी शोज में भी हिस्सा लिया है। सारा साल 2010 में टीवी के सबसे विवादित शो 'बिग बॉस' की कंटेस्टेंट भी बनी थीं।


छोटे पर्दे पर काम करने के अलावा सारा बॉलीवुड फिल्मों में भी हाथ आजमा चुकी हैं। सारा ने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत साल 2013 में आई फिल्म 'डार्क रेम्बो' से की थी।


सारा साल 2015 में आई फिल्म 'हमारी अधूरी कहानी' का हिस्सा भी रह चुकी हैं। सारा इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपनी तस्वीरें शेयर करती हैं।

Post a Comment

أحدث أقدم