एफिल टावर के चारों ओर कांच की दीवार खड़ी करने में भारी भरकम लागत आने वाली है। अनुमान के मुताबिक इस पूरे प्रोजेक्ट में 28 लाख डॉलर की लागत आएगी। एफिल टावर के इर्द-गिर्द कांच की दीवार बनाने के पीछे एकमात्र उद्देश्य आतंकी हमले से रक्षा करना ही नहीं है। बढ़ते प्रदूषण के कारण एफिल टावर की खूबसूरती में कमी आई है। दीवार बनने से एफिल टावर की खूबसूरती भी सलामत रहेगी।
एफिल टावर को देखने का क्रेज दुनियाभर के लोगों में है। आंकड़ों के मुताबिक दुनियाभर से आए लगभग 70 लाख लोग हर साल एफिल टावर का दीदार करते हैं। एफिल टावर को फ्रांस की नाक समझा जाता है। फ्रांस के लोगों की भावनाएं इस इसके साथ जुड़ी है। एफील टावर को सन 1889 में स्थापित किया गया था तथा इसकी ऊंचाई 324 मीटर है।

إرسال تعليق