जब पालतू तोते ने ऑनलाइन शॉपिंग कंपनी को ऑर्डर किया सामान!


नकल उतारने वाला तोता सबको प्यारा लगता है, लेकिन जब एक तोता अपने मालिक की नकल उतार कर ऑनलाइन शॉपिंग कर डाले, तो कहना ही क्या... आज हम आपको बताएंगे एक ऐसे तोते की कहानी, जो न सिर्फ अपने मालिक की नकल उतारता है बल्कि ऑनलाइन कुछ भी पंसद आ जाए तो उसे खरीद भी लेता है।

मामला साउथ ईस्ट लंदन का है। जहां एक पालतू तोते ने अपने मालिक की आवाज की मिमिक्री कर ऑनलाइन शॉपिंग कर डाली। बडी नाम के इस तोते ने आवाज से नियत्रिंत होने वाले स्मार्ट फोन की मदद से एक ऑनलाइन शॉपिंग कंपनी को फोन किया और 870 रुपये का गिफ्ट बॉक्स ऑर्डर कर दिया।

तोते की मालकिन को जब इस ऑनलाइन ऑर्डर का पता चला तो उन्होंने पहले अपने पति और बच्चे से इस ऑर्डर के बारें में पूछा जब उन्होंने कहा कि उन्होंने कोई ऑर्डर नहीं किया। बाद में जब पता चला कि ये ऑर्डर तो उनके पालतू तोते बडी ने किया था तो उसकी मालकिन हैरान रह गई। साथ ही उन्हें अपने तोते के इस कारनामे पर हंसी भी आई।

Post a Comment

أحدث أقدم