ब्राउन अंडे का योक (पीला भाग) सफेद अंडों से ज्यादा गहरे रंग का होता है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि ब्राउन हेन्स ज्यादा मक्का खाती हैं। ब्राउन अंडे देने वाली मुर्गियां साधारण मुर्गी से ज्यादा खाना खाती हैं। इनके देखभाल में भी ज्यादा खर्च आता है। इसलिए ब्राउन अंडे भी सफेद अंडों से महंगे बेचे जाते हैं।
साधारण मुर्गियों की ब्रीडिंग और पालन में खर्च कम आता है, इसलिए लोग इन्हें ज्यादा संख्या में पाला जाता है। यही कारण है कि बाजार में सफेद अंडे ब्राउन अंडों के मुकाबले काफी ज्यादा मिलते हैं।
पोषक तत्वों के मामले में ब्राउन अंडे सफेद से बेहतर विकल्प हैं, क्योंकि इनमें सफेद अंडों से ज्यादा ओमेगा फैटी ऐसिड होता है। दोनों ही तरह के अंडों का स्वाद और क्वालिटी दोनों प्रकार की मुर्गियों को खिलाए जाने वाले आहार की क्वालिटी पर निर्भर करता है।
إرسال تعليق