इन 5 सितारों के विवाद की वजह से सुर्खियों में रहे कपिल शर्मा!


जिस तरह से कपिल शर्मा का कॉमेडी शो बहुत चर्चित था उसी तरह आए दिन सेलिब्रिटी और सहयोगियों के साथ कपिल के विवाद भी कॉफी चर्चित रहे हैं। 'द कपिल शर्मा शो' में डॉ. मशहूर गुलाटी की भूमिका निभाने वाले सुनील ग्रोवर के साथ कपिल के झगड़े के बारे में तो लोगों को पता ही है। कपिल के साथ विवादों की कड़ी में नया नाम अजय देवगन का जुड़ गया है। आज हम आपको बताते हैं कब-कब विवादों की वजह से सुर्खियों में रहे कपिल शर्मा...

1. हाल ही में फिल्म 'बादशाहो' की टीम बिना शूटिंग किए ही सेट पर से लौट गई क्योंकि कपिल शर्मा सेट पर पहुंचे ही नही। हालांकि बाद में कपिल ने बताया कि वे बीमार होने की वजह से नही पहुंच पाए।

2. हाल ही में मीडिया में आई खबरों के मुताबिक इसी तरह शाहरुख खान, अनुष्का शर्मा, अर्जुन कपूर और परेश रावल के साथ भी कपिल शूटिंग कैंसिल कर चुके हैं।

3. मीडिया में ऐसी खबरें भी आई थीं कि कपिल शर्मा बॉलीवु़ड के शहंशाह अमिताभ बच्चन के साथ भी शूट कैंसिल कर चुके हैं।

4. कुछ समय पहले ऐसी खबरें भी आईं कि कपिल के अच्छे दोस्त माने जाने वाले अक्षय कुमार ने भी कपिल से दूरी बना ली है।

5. ऑस्ट्रेलिया से वापस आते वक्त कपिल ने सुनील ग्रोवर के साथ प्लेन में हाथापाई की थी। लड़ाई की वजह से सुनील ग्रोवर, चंदन प्रभाकर, अली असगर सहित कई कलाकारों ने शो छोड़ दिया था।

Post a Comment

أحدث أقدم