1. स्टीम लेना :– एक बड़े बर्तन में गर्म पानी लें। उसमें छोड़ा पेपरमिंट या इलायची का तेल डालें। अब भाप लें, और ऊपर से कंबल डाल लें, ताकि भाप सीधा आपकी नाक और गले में लगे। गर्म भाग आपकी बंद नाक को खोल देगी। ऐसा दो दिन तक करें।
2. यूकलिप्टस ऑयल :– अगर आपके पास स्टीम यानी भाप लेने का टाइम नहीं है तो ये आपके लिए तैयार इलाज है। बस आपको इतना करना है कि अपने रूमाल में कुछ बूंदे इस तेल की डालनी और उसे सूंघना है। यूकलिप्टस कंजेशन को दूर करके आराम दिलाने के लिए माना जाता है।
3. जल नेति :– एक लीटर पानी में 10 ग्राम सेंधा नमक मिला लें। इसे गुनगुना करें और फिर नेति लोटे में भर लें। अब बाएं नासिका छिद्र से इसे अंदर डालें, फिर दाएं नासिका छिद्र में। इससे नाक का मकस निकल जाता है, औऱ बंद नाक खुल जाती है।
4. नींबू और शहद :– बंद और जमी नाक के लिए ये बहुत पुराना नुस्ख़ा है। आपकी नाक बंद है तो एक चम्मच नींबू के रस में कुछ बूंदे शहद की मिलाएं और इसे तो तीन दिन तक हर सुबह इसे पियें।
5. सेब का सिरका :– दो चमम्च सेब के सिरके और आधा चम्मच शहद को एक ग्लास गर्म पानी में मिलाएं। इसे सुबह-सुबह पीने से नाक का मकस साफ होता है और नाक खुलने में मदद हो जाती है।

إرسال تعليق