आखिर क्या मिलता है इन नौजवान हसीनों को बूढ़ों से दिल लगाकर!


अगर आप बूढ़े हो चले हों और ज़िंदगी में वीरानी छाई हुई तो क्या आप इसे दूर कर सकते हैं…? नहीं अगर आपके पास पैसा न हो तो। और अगर पैसा हो तो अपनी सूनी ज़िंदगी को आप गुलज़ार बना सकते हैं। दरअसल ‘शुगरडैडी फॉर मी ’ एक ऐसी ऑनलाइन डेटिंग साइट है जिसने बूढ़े लेकिन अमीर आदमियों के लिए ये काम आसान कर दिया है। यहां खूबसूरत और मादक लड़कियों की भरमार है जो इन बूढ़े अमीरों का दिल बहलाने के लिए हरदम तैयार रहती हैं।

इस वेबसाइट पर नौजवान युवतियां खुद को रजिस्टर करती हैं और बूढ़े लेकिन अमीर लोगों को अपना क्लाइंट बनाती हैं। इस साइट के लिए कई नौजवान लड़कियां और खूबसूरत महिलाएं भी काम करती हैं जिनके बच्चे भी हैं। दुनिया में कई ऐसे अधेड़ उम्र के लोग हैं जिनके पास रुपयों की कोई कमी नहीं है लेकिन अकेलापन सालता रहता है और जिसे मिटाने के लिए उन्हें तलाश होती है पार्टनर की।

यहां काम करने वाली हसीनाएं बूढ़े अमीरों की सूनी जिंदगी में बहार तो लाती है लेकिन आपको जानकर हैरत होगी कि ये लड़कियां किसी भी मर्द से शारीरिक संबंध नहीं बनाती हैं। वो केवल उन्हें डेट करती हैं और उनके साथ वक्त बिताती हैं। वो इन मर्दों की अच्छी दोस्त बनती हैं और इसके बदले सालभर में लाखों रुपए बना लेती हैं। ये लड़कियों के लिए एक प्रोफेशन ही है।

कई लड़कियों ने माना कि पहले इस काम को लेकर उनमें काफी शर्म और समाज से डर था। पर एक बार साइट से जुड़ने के बाद उनकी शर्म चली गई। कई औरतों ने माना कि उनके पास नौकरियां नहीं हैं। सिंगल पेरेंट होने के नाते बच्चे भी अकेले ही पालती हैं। ‘शुगरडैडी फॉर मी ’ से उन्हें अच्छा पैसा मिल जाता है। वो सेफ भी रहती हैं। रुपयों के अलावा उन्हें भी इन मर्दों में अच्छा दोस्त मिल जाता है।

Post a Comment

أحدث أقدم