वृष: काम में रुकावटें आएंगी। शाम तक काम बनते नजर आएंगे। पुरानी बातें भुलाकर समझौता करना पड़ेगा। प्रेम संबंधों को लेकर पारिवारिक तनाव पैदा होगा।
मिथुन: कांफिडेंस से महत्वपूर्ण कार्यों की पूर्ति होगी। विरोधियों की सक्रियता बढ़ेगी। अचल सम्पत्ति को लेने की योजना बनेगी। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा।
कर्क: कार्यों में रुकावटें आएंगी। ठोस निर्णय लेना पड़ेगा। आर्थिक योजनाएं सार्थक होंगी। व्यक्तिगत संबंधों से पारिवारिक विवाद व निजी जीवन अशांत होगा।
सिंह: काम में मन लगेगा। बुद्धिमत्ता से समस्या का समाधान होगा। पारिवारिक एकता हेतु मन केंद्रित होगा। रोजगार में व्यस्तता रहेगी। धनार्जन के योग बन रहे हैं।
कन्या: पारिवारिक समस्याएं परेशान करेंगी। पार्टनर से मधुरता बनेगी। काम में सहयोग मिलेगा। आमदनी के नए रास्ते खुलेंगे। भविष्य हेतु योजनाएं बनाएंगे।
तुला: स्वास्थ्य परेशानी होगी। गृह परिवर्तन की चिंता सताएगी। परिजन की अस्वस्थता से परेशान होंगे। कार्य सफलता से उत्साहित होंगे। रोजगार में लाभ होगा।
वृश्चिक: स्वभाव में नीरसता रहेगी। रचनात्मक योजनाएं निरर्थक होंगी। पार्टनर का स्वास्थ्य चिंतित करेगा। अनजान व्यक्ति की बातों से उलझन पैदा होगी।
धनु: प्रोपर्टी संबंधित विवाद सुलझेगा। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। पुरानी घटनाओं की स्मृति से परेशानी होगी। नकारात्मक विचार उत्साह कम करेंगे।
मकर: पार्टनर रोगग्रस्त होगा। आंखें मूंद कर कार्य न करें। संबंधों में मतभेद होगा। पूर्वानुमान से शंकाग्रस्त रहेंगे। गलती स्वीकारकर संबंधों में क्षमा याचक बनें।
कुंभ: पूर्वनिर्धारित कार्यों में मनोवांछित सिद्धि मिलेगी। मन विचारों से ग्रस्त रहेगा। सृजनात्मक विचारों का लाभ उठाएं। पैंडिंग वर्क समय पर पूरा होगा।
मीन: नकारात्मक विचार त्यागने से क्षमताएं निखरेंगी। मनसूबे कामयाब होंगे। समय पर कार्य पूरे होंगे। लोग विचारों से प्रभावित होंगे। महत्वपूर्ण कार्य बनेंगे।


إرسال تعليق