हाल ही में वैज्ञानिकों को 90 लाख साल पुराने सांप के अवशेष से उनके विकास के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी मिली है। वैज्ञानिकों ने आधुनिक सांपों और अवशेष के सीटी स्कैन का तुलनात्मक अध्ययन किया।पहले के समय में फोसिल के नाम से पहचान रखने वाले चार पैरों वाले सांप को वैज्ञानिकों ने खोज निकाला है। इन वैज्ञानिकों का मानना है कि इसकी मदद से वे इस रहस्य को ढूंढ निकालेंगे कि कैसे साँपों ने अपने चार पैर खोए।
यूनिवर्सिटी ऑफ पोर्ट्स माउथ से डॉक्टर डावे मार्टिल कहते हैं कि फोसिल, जिसे उन्होंने जर्मन म्यूजियम के कलेक्शन से पाया था, वह यह दर्शाता है कि कैसे समुद्री छिपकलियों से वे सांप बनीं। ब्राजील के फोसिल करीब 110 करोड़ साल पुराने हैं, जिसको लेकर वैज्ञानिकों का कहना है कि निश्चित ही ये सबसे ज्यादा पुराना सांप है।डॉ. मार्टिल ने बताया कि आम तौर पर ऐसा स्वीकार किया जाता है कि बेहद पुराने समय की छिपकलियां ही आगे चलकर विकसित होकर सांप बन गईं।



إرسال تعليق