उस महिला ड्राइवर का नाम है जॉयसी तादेओ, जो सताइस साल की हैं। वो मशहूर है अपनी खूबसूरती के लिए। जॉयसी फिलीपींस की रहने वाली हैं और कैब चलाने का काम करती हैं। जॉयसी ने मनोविज्ञान में स्नातक किया हैं और एक मेडिकल कंपनी के लिए मेडिकल रेप्रेज़ेंटेटिव के तौर पर काम कर चुकी हैं।
कैब चलाने के काम वो एक पसंद के तौर पर करती हैं। उनकी खूबसूरती को देखकर हर वक़्त लोग उनकी टैक्सी में यात्रा करने की कोशिश करते हैं। जॉयसी को भी अपने यात्रियों से बात करना और उनके साथ सेल्फी खिंचवाना अच्छा लगता है।
जॉयसी कहती है मुझे भी अच्छा लगता है जब लोग मेरी तारीफ करते हैं। मैं हर रोज बारह घंटे काम करती हूँ और जो भी मेरी टैक्सी में आता है उसका पूरा ख्याल रखते हुए मंजिल तक पंहुचा देती हूँ।
वो हर रोज कई तरह के लोगों से मिलती है इसीलिए अपनी सुरक्षा का भी पूरा ध्यान रखती हैं। जॉयसी को डिजाइनिंग और मॉडलिंग का भी शौक है और इतनी प्रसिद्धि के बात वो दिन दूर नहीं जब वो एक कामयाब मॉडल के तौर पर नाम कमाएंगी।


إرسال تعليق