ब्वॉयफ्रेंड ने बट का मजाक उड़ाया, खुद को बदलने के लिए खर्च किए 4 करोड़


लोग अपने शौक के लिए किसी भी हद को पार कर जाते हैं, ऐसा ही कुछ किया है ब्राजील की रहने वाली जेनिफर पैम्प्लोना ने भी। जिसने अमेरिकी मॉडल किम कार्दशियन की तरह दिखने के लिए शरीर के एक खास हिस्से पर 4 करोड़ रुपये खर्च कर डाले।


साउ पाउलो की रहने वाली जेनिफर बताती है, 'मेरा एक ही लक्ष्य है किम कार्दशियन की तरह बॉडी पाना। इसके लिए जितनी बार सर्जरी करा वनी पड़ेगी मैं तैयार हूं'। जेनिफर ने सर्जरी के ऊपर अब तक 4 करोड़ रुपए ($590,000) खर्च कर डाले हैं।


जेनिफर ने बताया कि पिछले सात साल में वो दो बार ब्रेस्ट, लिप, नाक और चार रिब्स की सर्जरी करवा चुकी है। वो बताती है कि जब मैं 17 साल की थी तब से सर्जरी करवा रही हूं। वो आगे बताती हैं कि बचपन से मैं हेल्दी थी, जिसके कारण लोग मेरा मजाक उड़ा थे। इतना ही नहीं एक दिन जब मैं अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ डेट पर गई थी तो उसने मेरे बट का मजाक उड़ाया था। इसके बाद मैंने खुद को बदलने का फैसला कर लिया जो आज तक जारी है।


उनका कहना था कि इस घटना के बाद मेरा एक ही मकसद था कि किम कार्दशियन जैसा बट पाना। इसके लिए मैंने सर्जरी करवानी शुरू कर दी और आज मैंने किम जैसी बट बना ली है। जेनिफर का कहना है कि परफेक्ट बॉडी के लिए मुझे अगर आगे भी सर्जरी करवानी पड़ी तो मैं रेडी हूं।

Post a Comment

أحدث أقدم