लंका में विराट कोहली ने दिखाया ''बाहुबली'' अवतार, जानिए वजह!


भारतीय टीम श्रीलंका के खिलाफ दूसरा वनडे खेलने से पहले दिन टीम इंडिया ने जमकर मैच प्रैक्टिस की। प्रैक्टिस के दौरान कप्तान विराट कोहली अपने 6 पैक्स दिखाते नजर आए।  


दरअसल, टीम इंडिया श्रीलंका के खिलाफ दूसरे वनडे से पहले पल्लेकल में अभ्यास कर रही थी। इस मौके पर कैप्टन कोहली ने अपनी जर्सी बदली। जब कोहली मैदान पर अपनी जर्सी बदल रहे थे, तो कैमरे ने उनके सिक्स पैक्स ऐब्स कैद कर लिए।

बता दें कि स्‍पोर्ट्सपर्सन होने के नाते विराट इस बात को लेकर बहुत सजग रहते हैं कि वे क्‍या खा रहे हैं। विराट खुद कहते हैं कि उन्‍हें इस तरह का भोजन चाहिए कि प्रेक्टिस सेशन के दौरान या मैच में उनमें खूब उर्जा रहे।


विराट यह भी मानते हैं कि सभी को अपनी हेल्‍थ के लिए खुद जागरूक होना चाहिए। वे कहते हैं कि अगर बॉडी फिट नहीं है तो आप अपने फील्‍ड में लंबी रेस के घोड़े नहीं बन सकते।

Post a Comment

और नया पुराने