"कौन बनेगा करोड़पति" सीजन 9 प्रोमो रिलीज, इस नए ट्विस्ट के साथ आएगा शो


भारतीय टीवी के बहुप्रतीक्षित शो कौन बनेगा करोड़पति का प्रोमो रिलीज कर दिया गया है। इसे देखकर आप इसके शुरू होने का इंतजार नहीं कर पाएंगे। 3 मिनट के इस प्रोमो में बिग बी सवाल पूछने में बिजी हैं जिसके हम सभी जवाब देना चाहते हैं। इस बार तीन सालों के गैप के बाद शो टीवी पर लौट रहा है। एक्टर ने सबसे पहले दिसंबर 2016 में केबीसी के वापस आने का संकेत दिया था। इस दिलचस्प प्रोमो में अमिताभ बच्चन समाज में जारी हर तरह के मुद्दे को छूते हैं। आपको बता दे इस सीजन में फोन अ फ्रेंड लाइफलाइन को नए ट्विस्ट के साथ लाया गया है। इस बार प्रतिभागी अपने दोस्त को नॉर्मल फोन करने की बजाए वीडियो कॉल कर सकेंगे। इससे उनके दोस्तों को ना केवल अमिताभ की आवाज सुनने को मिलेगी बल्कि उन्हें देखने का सुनहरा अवसर भी प्राप्त हो जाएगा। देखिए "कौन बनेगा करोड़पति" का प्रोमो......

Post a Comment

और नया पुराने