पहली राशि है 'वृषभ', इस राशि के जातक बेहद भरोसेमंद होते हैं। इस राशि के जातक अपने प्रिय की खुशियों का ख्याल तो रखते ही हैं, तो वहीं उनकी भावनाओं को भी बेहतर तरीके से समझते हैं।
दूसरी राशि है 'कर्क' इस राशि के जातक अमूमन किसी से ऐसी बातें नहीं कहते, जिससे किसी को हानि हो। यह भी बेहद भरोसेमंद व्यक्तित्व के माने जाते हैं। ऐसे लोगों से विवाह करना यानी अपनी जिंदगी में खुशियों को सदाबहार रखने जैसा ही है।
तीसरी राशि है 'तुला', इस राशि के जातक भावनात्मक रूप से अपने समवन के साथ हमेशा जुड़े रहते हैं। रोमांटिक व्यक्तित्व के धनी व्यक्ति काफी विश्वसनीय होते हैं।
चौथी राशि है 'वृश्चिक', इस राशि के जातक छोटी-छोटी खुशियों को बड़ा बनाने की कोशिश में दिन-रात कार्यरत रहते हैं। यह अपने लोगों से काफी जुड़ाव महसूस करते हैं।
और पांचवीं राशि है 'मकर' इस राशि के जातक पूरी एकाग्रता से जुड़े रिश्ते को निभाते हैं। भरोसेमंद होने के साथ ये जातक रिश्ते को लेकर गंभीर होते हैं।

إرسال تعليق