1.सिंह और तुला
सिंह राशि वाले लोगों के बारे में यह माना जाता है कि वह बहुत अभिमानी और कभी हार न मानने वाले होते हैं। वहीं तुला राशि के पार्टनर के साथ वह खुद को अलग ही महसूस करते हैं। तुला राशि वालों का 'पार्टनर' अगर सिंह राशि का है तो इससे उनको अच्छा दोस्त और रक्षक मिलेगा। इसके साथ ही वह अपनी जरूरतों को भूलते हुए तुला के साथ अपना पूरा प्यार और सहयोग कायम रखेगा। आपकी जोडी भी इस राशि से मेल खाती है तो आप बहुत लक्की हैं।
2. कन्या और कुंभ
इस राशि के मेल वाले 'पार्टनर' एक-दूसरे से बिल्कुल अलग होते हैं। जहां कन्या राशि के लोग अपने 'पार्टनर' से हर बात के लिए दोगुना मिलने की उम्मीद करते हैं वहीं कुंभ वाले 'सीक्रेट' को संभाले रखने में विश्वास करते हैं लेकिन इन बातों के बावजूद यह 'परफैक्ट पार्टनर' होते हैं। स्वभाव में एक-दूसरे से बिल्कुल अलग होने पर भी इनका प्यार बरकरार रहता है।

إرسال تعليق