सनी लियोन ने खोले "स्प्लिट्सविला" शो की शूटिंग के राज !


स्प्लिट्सविला शो की शूटिंग का एक्सपीरियंस बॉलीवुड अभिनेत्री सनी लियोन के लिए काफी चैलेजिंग रहा। फिल्म की शूटिंग के दौरान सितारों की खूब खातिरदारी होती है, तो कई बार शूटिंग के दौरान बुरी परिस्थितियों का भी सामना करना पड़ता है।


इस तरह के एक्सपीरियंस को सनी लियोन अभी तक भूली नहीं हैं। वह कहती हैं कि शो की शूटिंग के दौरान उनको सोने के लिए भी वक्त नहीं मिल पाता था।


अभिनेत्री कहती हैं, ‘‘कई बार देर रात को भी शूटिंग करनी पड़ी। इसकी शूटिंग जिम कॉर्बेट के जंगलों में हुई थी। वहां मुझे और मेरी टीम को रात भर कीड़े काटते रहते थे। खासकर मच्छरों ने तो हमारा जीना मुहाल कर दिया था।


एक सीन तो मैंने मच्छरों को भगाने वाली कॉइल को हाथों में लेकर शूट किया है।’’ उनका मानना है कि चाहे माहौल कितना भी क्रेजी हो लेकिन पूरी टीम के साथ अगर लगन से काम करते हैं तो कई सारी दिक्कतें नजरअंदाज हो जाती हैं।

Post a Comment

أحدث أقدم