इस एक्ट्रेस ने भी झेला था तीन तलाक का दर्द, रुला देगी उनकी कहानी


सुप्रीम कोर्ट ने तीन तलाक को रद्द कर दिया है। कोर्ट के इस फैसले के साथ ही मंगलवार से तीन तलाक गैरकानूनी हो गया है और इसे तीन बार कहने से निकाह खत्म नहीं होगा। पांच जजों की संविधान पीठ में जस्टिस कुरियन जोसेफ, आरएफ नरीमन, जस्टिस यूयू ललित ने 3-2 के बहुमत से तीन तलाक को बराबरी के अधिकार वाले अनुच्छेद 14, 15 के तहत असंवैधानिक घोषित कर दिया।

लेकिन जब मीना कुमारी को उनके पति कमाल अमरोही ने गुस्से में तीन बार 'तलाक तलाक तलाक' कह दिया था, तब उनके पास सिर्फ अफसोस करने के अलावा कोई चारा नहीं था। इस घटना ने मीना कुमारी को मानसिक तौर पर तोड़ कर रख दिया था।


बता दें कि मीना कुमारी की शादी फिल्म 'पाकीजा' के निर्देशक कमाल अमरोही से हुई थी। एक बार अमरोही ने गुस्से में आकर मीना कुमारी को तीन बार तलाक कह दिया था और दोनों का तलाक हो गया था। हालांकि बाद में पछतावा होने पर अमरोही ने मीना कुमारी से दोबारा निकाह करना चाहा लेकिन दोनों एक प्रथा के तहत ही दोबारा शादी कर सकते थे।

बाद में पछतावा होने पर अमरोही ने मीना कुमारी से दोबारा निकाह करना चाहा, लेकिन 'हलाला' प्रथा के तहत मीना कुमारी, कमाल से दोबारा शादी तभी कर सकती थीं, जब पहले उन्हें किसी और शख्स से निकाह करना था और फिर उस शख्स को तलाक देने के बाद मीना कुमारी, कमाल से दोबारा शादी कर सकती थीं।


'हलाला' को मानते हुए कमाल ने मीना कुमारी की शादी अपने करीबी दोस्त अमान उल्लाह खान(जीनत अमान के पिता) से करा दी थी और फिर शादी के कुछ दिन बाद में उनसे तलाक कराकर कमाल ने मीना से शादी कर ली थी। मीना कुमारी इस पूरे हादसे से टूट गई थीं और इसी गम में उन्होंने शराब पीना शुरू कर दिया था। फिर धीरे-धीरे इस गम में डूबते हुए मीना कुमारी सिर्फ 39 की उम्र में ही इस दुनिया को छोड़ कर चली गई थीं।

Post a Comment

أحدث أقدم