1. हर शख्स चाहता है कि उसका साथी प्यार करे। पर असल में ये सब एक हद तक अच्छा लगता है। अगर पति या प्रेमी जरूरत से ज्यादा ख्याल रखे तो लड़कियों को उलझन सी लगने लगती है। लड़कों की इस आदत पर लड़कियों को गुस्सा आता है।
2. मर्द अपनी भावनाओं के प्रति ज्यादा सजग नहीं होते। उन्हें कुछ खास परवाह नहीं होती। छोटी से छोटी बात महिलाएं को दुख देने के लिए काफी है. वो जल्दी रो देती हैं। अगर उनका पति या प्रेमी उनके आंसूओं को देखकर भी अनदेखा कर दे, तो उन्हें और ज्यादा ठेस पहुंचती है।
3. कुछ मर्दों में ये की आदत होती है कि वो दूसरी औरतों की तरफ ज्यादा ध्यान देते हैं। उनकी इस आदत से प्रेमिका या पत्नी दुखी होती है। कोई भी महिला अपने पार्टनर को किसी और के साथ नहीं बांट सकती।
4. लड़कों को लगता है उनके जैसा कोई नहीं। जो उन्होंने अपनी जिंदगी में देखा उससे कोई रू-ब-रू नहीं हुआ। उन्हें दुनिया का सारा ज्ञान है। एटिट्यूड वाले लड़कें अपनी पत्नी या प्रेमिका से प्यार तो करते हैं लेकिन अपने अपने आगे उनकी भावनाओं की कद्र नहीं करते। उनकी इन आदतों से महिलाएं घुटन महसूस करने लगती हैं।

إرسال تعليق