हालांकि सरकार का ये फैसला क्वालिफाइड फार्मासिस्ट के लिए परेशानी भरा हो सकता है, क्योंकि कानूनी तौर पर मेडिकल स्टोर खोलने के लिए फार्मासिस्ट की डिग्री होना जरूरी है। इतना ही नहीं, बल्कि इसके साथ ही अन्य बेसिक ऑनलाइन सर्विसेस जैसे आधार एनरॉलमेंट, आधार अपडेशन के अलावा बिजली और टेलीफोन के बिल पेमेंट को भी पेट्रोल पंप पर लाने का प्लान बनाया जा रहा है।
साथ ही प्रधान ने कहा कि तेल कंपनियां पेट्रोल पंप पर नॉन-फ्यूल व्यापार भी शुरू करेगी। बता दें कि तेल कंपनियों ने एलईडी पेट्रोल पंप पर बेचने के लिए हाल ही में समझौता किया है। श्री प्रधान ने कहा है कि नए समझौते के तहत ऑयल मार्केटिंग कंपनियां अपने कुछ चुनिंदा सेंटर्स से एलईडी बल्ब , एलईडी ट्यूबलाइट और सोलर फैन्स का डिस्ट्रीब्यूशन करेंगी। पहले फेस में इसका वितरण उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र जैसे राज्यों में किया जाएगा। बता दें कि फिर 9 वॉट की एलईडी बल्ब 70 रूपए, 20 वॉट की एलईडी ट्यूबलाइट 220 रूपए में और फाइव स्टार रेटिंग वाले पंखों को 1200 रूपए में खरीद सकेंगे।

إرسال تعليق