अभिनेत्री नरगिस फखरी शादी और प्रेग्नेंसी की खबरें आते रहने की वजह से खुद ही ब्रेकिंग न्यूज दे दी है। उन्होंने मीडिया को ही ट्रोल करते हुए एक ट्वीट किया, जो उनके ह्यूमर को भी दिखाता है। नरगिस फखरी ने शुक्रवार की रात एक ट्वीट करके ‘ब्रेकिंग न्यूज’ का मजा उठा रही थीं, तो उन्हें लोगों का साथ भी मिल रहा था। साउथ की फिल्मों की जानी मानी एक्ट्रेस और आईटम गर्ल चार्मी कौर ने भी फखरी का स्पोर्ट किया।
नगरिस फखरी ने प्रेगनेंसी की खबरों के बीच एक तस्वीर ट्वीट किया। उन्होंने कैप्शन में ब्रेकिंग न्यूज लिखा और खुद की तस्वीर में बेबी बंप जैसे नजर आ रहे पेज को घेरे में किया। इसमें हैमबर्गर को खाने की रिपोर्ट को झुठलाते दिखाया गया।
गौरतलब है कि नरगिस फकरी काफी समय से अपने अफेयर और शादी की खबरों को लेकर मीडिया की चर्चा में रही हैं। इन्हीं सब बातों से पक कर उन्होंने ये ब्रेकिंग न्यूज दे डाली।
إرسال تعليق