वीड़ियो: मेरे रश्क-ए-कमर गाने पर मौनी रॉय ने दिखाई अपनी अदाएं
Rochak Post0
टीवी की हॉट नागिन यानि मौनी रॉय के हर जगह चर्चे रहते हैं। मौनी की अदाएँ हो या फिर उनकी एक्टिंग बच्चें से लेकर बूढ़े तक सभी मौनी के दीवाने हैं। मौनी इकलौती ऐसी स्टार हैं जिनको इतनी पॉपुलेरिटी मिली है। वहीं मौनी के डांस के दीवाने भी कई हैं। हाल ही में मौनी के कुछ डांस वीडियोज इंस्टाग्राम पर आए हैं। इन वीडियोज में मौनी एक दम अलग अंदाज में नजर आ रही है। वैसे भी टीवी की इस नागिन की दीवानगी लोगों के सिर चढ़कर बोलती है। इस वीडियो में मौनी बादशाहो फिल्म के मेरे रश्क-ए-कमर गाने पर डांस करती हुई नजर आ रही हैं। मौनी का डांस देख आप भी उनके दीवाने हो जाएंगे। हालांकि ये वीडियो बिल्कुल छोटा है, लेकिन इस छोटे से वीड़ियो में भी मौनी ने अपनी अदाएं दिखा दी हैं।
إرسال تعليق