परफ्यूम और मेकअप कर बिस्तर पर न जाएं
आमतौर पर कुछ लोगों की आदत होती है कि वो रात में नहा कर और सेंट एवं डियो लगाकर ही अपने बिस्तर पर जाना पसंद करते हैं, लेकिन ऐसा नहीं करना चाहिए। शास्त्रों के मुताबिक रात के समय में सुगंधित पदार्थ नहीं लगाने चाहिए क्योंकि इससे प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। ऐसा करने से हमारे अंदर की सकारात्मकता कम होती है और नकारात्मकता में इजाफा होता है इसलिए रात्रि के समय में इत्र आदि नहीं लगाना चाहिए। जिससे कि नकारात्मक ऊर्जा की वृद्धि न हो।
महिलाएं रात को न सोएं बाल खोलकर
बाल स्त्री एवं पुरुष दोनों के सौंदर्य को बढ़ाते हैं। महिलाओं के केश के संबंध में भी तरह तरह की बातें कहीं गई हैं। कुछ महिलाओं की आदत होती है कि वो रात को अपने केश खोलकर सोती हैं, लेकिन शास्त्रों के मुताबिक महिलाओं का रात्रि के समय में बाल खोलकर सोना वर्जित माना गया है। ऐसा करने से महिलाओं पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है क्योंकि खुले बाल नकारात्मका में इजाफा करते हैं और इससे आपके भाग्योदय में भी अड़चने आती हैं।

إرسال تعليق