PHOTOS: जल्द WWE में धमाकेदार वापसी कर सकती हैं सुपरस्टार एंड हॉट पेज


पूर्व डीवाज़ चैंपियन पेज WWE में मौजूदा विमेंस रेवोल्यूशन का एक खास हिस्सा रही हैं। गर्दन की चोट के कारण वो ड्राफ्ट के बाद से ही नजर नहीं आई हैं। भले ही पेज रिंग में लंबे समय से नहीं उतरी हों, लेकिन काफी सारे विवादों के कारण उन्होंने लगातार सुर्खियां जरूर बटोरी हैं।


पेज से सवाल किया गया कि क्या वो रिंग में वापसी करेंगी और समरस्लैम में दिख सकती हैं? पेज ने जवाब देते हुए कहा कि उनका हाल ही में CT स्कैन हुआ है और वो जल्द से जल्द रिंग में उतरने के लिए बेताब हैं।


"मैं रिंग में लौटने के लिए अब इंतजार नहीं कर सकती। मेरी गर्दन की सर्जरी को हुए लंबा समय हो गया है। मैं चाहती हूं कि जल्द से जल्द रिंग में उतरूं और जल्दी रैसलिंग करना चाहती हूं। इतने लंबे समय तक रैसलिंग नहीं कर पाने की वजह से अजीब सा लग रहा है।"


पेज ने अब कंफर्म कर ही दिया है कि वो दोबारा WWE यूनिवर्स का हिस्सा बनना और दोनों बार विमेंस डिवीजन के रैसलरों के साथ रहना चाहती हैं। वो विमेंस डिवीजन में नई स्टार्स एलेक्सा ब्लिस, नाया जैक्स, कार्मेला को देखकर भी काफी खुश हैं।


पेज अगर पूरी तरह से फिट हो गई हैं तो WWE समरस्लैम में उनकी धमाकेदार वापसी कराई जा सकती है। पेज WWE विमेंस डीविजन की बड़ी स्टार में से एक रही हैं। विमेंस डिवीजन को नए और बड़े सुपरस्टार की जरूरत है, जिससे फैंस का ध्यान डिवीजन पर जाए और पेज इस काम को बखूबी निभा सकती है।

Post a Comment

أحدث أقدم