BCCI ने किया घरेलू सीजन का ऐलान ये टीमें भारतीय दौरे पर आएगी


बीसीसीआई ने नवंबर-दिसंबर में होने वाले घरेलू सीजन का ऐलान कर दिया है.भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की दौरे एवं कार्यक्रम समिति की मंगलवार को हुई बैठक में यह फैसला लिया. बीसीसीआई के कार्यवाहक सचिव अमिताभ चौधरी ने बैठक के बाद मीडिया को इस बात की जानकारी दी. भारत का घरेलू सत्र सितंबर से शुरू हो रहा है


ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच वनडे मैचों की सीरीज खेलेगी. इस सीरीज के मैच चेन्नई, बेंगलुरू, नागपुर, इंदौर और कोलकाता में खेले जाएंगे.ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन टी- 20 अंतर्राष्ट्रीय मैच हैदराबाद, रांची और गुवाहाटी में खेले जाएंगे. 


न्यूजीलैंड अक्टूबर के मध्य में भारत के दौर पर आएगी और तीन वनडे मैचों की सीरीज खेलेगी जो पुणे, मुंबई और कानपुर में होंगे. इसके अलावा वह दिल्ली, कटक और राजकोट में तीन टी -20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की सीरीज भी खेलेगी.


नवंबर के मध्य में भारत कोलकाता में श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट की मेजबानी करेगा. दूसरा टेस्ट नागपुर में होगा जबकि सीरीज का अंतिम टेस्ट दिल्ली में खेला जाएगा. श्रीलंका के खिलाफ तीन एकदिवसीय मैचों की सीरीज धर्मशाला, मोहाली और विशाखापट्टनम में खेली जाएगी. तीन टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की सीरीज का पहला मैच कोच्चि या तिरुवंनतपुरम के नव-निर्मित स्टेडियम में खेला जाएगा. बाकी के दो मैच इंदौर और मुंबई में खेले जाएंगे.

Post a Comment

أحدث أقدم