1. ईमानदार लड़के अपनी जिंदगी की शुरूआत सच के साथ शुरू करते हैं। वह उन्हें अतीत के रिलेशन के बारे में बता देते हैं। ऐसे में लड़की को हमेशा ही इस बात का शक रहता है कि अगर वह पहले किसी को छोड़कर उसके पास आ सकता है तो उसे भी तो छोड़कर किसी और के पास जा सकता है। इस वजह से लड़की के मन में हमेशा ही लड़के को लेकर भ्रम बना रहता है।
2. अच्छे लड़के ज्यादातर कमांडिंग होते हैं वह पार्टनर को लेकर बहुत कैल्कुलेशन करते हैं लेकिन यह जरूरी नहीं है कि हर लड़की को उनका यह नेचर पसंद आए। कुछ लड़कियों को ज्यादा रोक-टोक करने वाले लड़के पसंद नहीं आते।
3. ऐसे लड़के कायदे-कानून मानने वाले होते हैं। उन्हें लगता है कि अगर हमारी लाइफ नियमों के अनुसार है तो दूसरों की भी वैसी ही होनी चाहिए लेकिन आज के जमाने में कोई भी पाबंदियों के बीच नहीं रहना चाहता नतीजा ऐसे लड़कों से लड़कियां पीछा ही छुड़वा लेती हैं।
4. हर वक्त अपनी पार्टनर की आओ-भगत करने वाले लड़के भी लड़कियों को पसंद नहीं आते। उन्हें प्यार चाहिए होता है लेकिन जरूरत से ज्यादा केयर उन्हें इरिटेट करती है और वह रिश्ता खत्म करना ही बेहतर समझती हैं।
5. इस बात को चाहे आप मानें या न मानें लेकिन ऐसे लड़कों को हमेशा यहीं लगता है कि वह जो भी करते हैं वहीं सही होता है। ऐसे लड़कों के साथ लड़कियां कभी भी रहना पसंद नहीं करती।

wow super hit lifestyle tips sir, nice article
ردحذفإرسال تعليق