वृषभ : आज आपको गृहस्थजीवन में सुख का अनुभव होगा। परिजन तथा निकट के स्नेहीजनों के साथ प्रसन्न वातावरण में भोजन का आनंद ले सकेंगे।
मिथुन : आज का दिन आपके लिए शुभ फलदायी है। घर में शांति और आनंद का वातावरण बना रहेगा। आपके अधूरे कार्य संपन्न होंगे, इससे आपको यश और कीर्ति मिलेगी।
कर्क : आज का दिन शांतिपूर्वक बिताने की कोशिश करे। आज आपका शारीरिक तथा मानसिक आरोग्य अच्छा नहीं रहेगा। शारीरिक रूप से पेट की पीड़ा रहेगी ।
सिंह : आज आप शारीरिक रूप से अस्वस्थ तथा मानसिक रूप से व्याकुल रहेंगे ऐसा गणेशजी कहते हैं। घर में स्वजनों के साथ गलतफहमी से मन उदास रह सकता है।
कन्या : किसी भी कार्य में सोच समझकर आगे बढे। भाई-बहनों के साथ प्यारभरा संबंध बना रहेगा। मित्रों, स्वजनों के साथ मुलाकात होगी।
तुला : आज आपका मनोबल कमजोर रहेगा। इसलिए किसी निर्णय पर आना कठिन हो सकता है। नए कार्य तथा महत्वपूर्ण निर्णय आज न लें।
वृश्चिक : आज का दिन आपके लिए शुभ है। शारीरिक तथा मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। परिवार के सदस्यों के साथ आनंदपूर्वक समय बिताएंगे।
धनु : आज का दिन आपके लिए कठिनता भरा हो सकता है। परिजनों के साथ बहस होगी तथा दुख हो सकता है। वाणी पर संयम रखना पडे़गा।
मकर : मित्रों, सम्बंधियों से की गई भेंट से आपका दिन आनंदपूर्वक बीतेगा। सामाजिक क्षेत्र, व्यापार तथा अन्य क्षेत्र में आपके लिए आज का दिन लाभदायी रहेगा।
कुंभ : आज आपका दिन सामान्य हैं। आपका हर कार्य सरलतापूर्वक संपन्न होगा, जिस वजह से आप प्रसन्न रहेंगे। ऑफिस एवं व्यवसाय स्थल पर अनुकूल परिस्थिति का वातावरण रहेगा।
मीन : मन में व्याकुलता एवं अशांति के अहसास के साथ आपके दिन का प्रारंभ होगा। शारीरिक रूप से आपको थकान का अनुभव होगा।

إرسال تعليق