राशिफल : 25 अगस्त 2017, जानिए क्या कहती हैं आपकी राशि?


मेष: लाभार्जन की मानसिकता बनेगी। योजनाओं के क्रियान्वयन हेतु खर्च होगा। सुख-सुविधाओं के साधन बढ़ेंगे। संबंधियों से सहयोग मिलेगा।

वृष: सामाजिक कार्यों के प्रति विशेष रुझान रहेगा। पारिवारिक शांति रहेगी। यात्रा हेतु प्लानिंग करेंगे। ऑफिस में सीनियर्स सलाह मशवरा करेंगे।

मिथुन: विरोधियों से दूरी बनाएं। पीठ पीछे आपकी बुराई होगी। तनाव वश ब्लडप्रैशर उत्तेजित बढ़ेगा। शांतचित्त से अपना रूटीन वर्क करते रहें।

कर्क: अकाऊंट्स व्यवस्था में व्यस्त रहेंगे। घर पर मेहमान आने के योग हैं। जीवनसाथी संग शॉपिंग करेंगे। धन संबंधी गुड न्यूज़ मिलेगी।

गणेश चतुर्थी की रात भूल से भी न करें ये काम, नहीं तो हो सकता है बुरा परिणाम!

सिंह: मानसिकता में बदलाव आएगा। संकट टालने हेतु आध्यात्मिक प्रयास करेंगे। समस्याओं का निवारण खोजेंगे। स्वास्थ्य में सुधार आएगा।

कन्या: आर्थिक संकट में मित्रों का साहयता करेंगे। प्रभावशाली लोगों से परामर्श मिलेगा। दिमाग में स्पष्ट तस्वीर उभरेगी जिससे नई स्फूर्ति आएगी।

तुला: धनार्जन हेतु जायज तरीका छोड़ सकते हैं। शोर्टकट्स व रिस्की काम के प्रस्ताव मिलेंगे। इच्छाशक्ति से समस्या का डटकर सामना करें।

वृश्चिक: समय के परिवर्तन को लेकर चिंतित रहेंगे। मन में बेफिजूल कि टैंशन आएगी। शाम तक संशय का निवारण हो जाएगा। वहम से बचें।

पुराणों के अनुसार इस तरह के लोगों से कभी न करें नम्रता पूर्वक व्यवहार!

धनु: बड़े लाभ हेतु अनुचित तरीके न अपनाएं। बिजनैस कांट्रेक्ट पर साइन करने से पूर्व जांच लें। जल्दबाजी में निर्णय न लें। टीमवर्क से लाभ होगा।

मकर: कार्यक्षेत्र की विस्तार पूर्वक विवेचना करेंगे। रोजगार के बेहतरीन मौके हाथ में आएंगे। स्पष्ट दृष्टिकोण से भविष्य के नए रास्ते खुलेंगे।

कुंभ: असफलता से स्वयं में नकारात्मकता न लाएं। कर्मठता से सफलता मिलेगी। खुद पर विश्वास रखें व सपनों को सच करने में जुट जाएं।

मीन: कार्यस्थल पर समय तनावपूर्ण रहेगा। करियर पर ध्यान दें। जीवनसाथी से नजदीकीयां बढ़ेंगी। पारिवारिक सपोर्ट से जीवन आसान बनेगा। 

Post a Comment

أحدث أقدم