लड़कियों को बुधवार के दिन क्यों नहीं आना चाहिए ससुराल


शास्त्रों में दिन के अनुसार सप्ताह के हर दिन कुछ कार्य करने की मनाही है। इसमें रोजाना जीवन से जुड़ी चीजों के अलावा यात्रा करने तक के लिए निषेध वार शामिल हैं। यहां हम आपको बुधवार से जुड़ी उस मान्यता के विषय में बता रहे हैं जिसके अनुसार इस दिन बेटियों को ससुराल विदा करने की मनाही है।

बुधवार के दिन बेटी को विदा करना आपके लिए और आपकी बेटी के लिए अत्यंत दुखदायी हो सकता है। अगर आपकी बेटी की बुध ग्रह की दशा खराब हो तो आपको ऐसी गलती बिल्कुल भी नहीं करनी चाहिए। ऐसी मान्यता है कि बुधवार के दिन अपनी बेटियों को ससुराल के लिए विदा नहीं करना चाहिए। इस दिन बेटी को विदा करने से रास्ते में किसी प्रकार की दुर्घटना होने की संभावना रहती है। इतना ही नहीं, आपकी बेटी का अपने ससुराल से संबंध भी बिगड़ सकता है। शास्त्र में इस अपशकुन से जुड़े कारणों की भी व्याख्या है।

एक पौराणिक मान्यता के अनुसार ‘बुध’ ग्रह ‘चंद्र’ को शत्रु मानता है लेकिन ‘चंद्रमा’ के साथ ऐसा नहीं है, वह बुध को शत्रु नहीं मानता। ज्योतिष में चंद्र को यात्रा का कारक माना जाता है और बुध को आय या लाभ का। इसलिए बुधवार के दिन किसी भी तरह की यात्रा करना नुकसानदेह माना गया है। यदि बुध खराब हो तो दुर्घटना या किसी तरह की अनिष्ट घटना होने की संभावना बढ़ जाती है।

Post a Comment

أحدث أقدم