वे बॉलीवुड में भी अपनी फिल्मों में बेहतरीन अभिनय की वजह से जानी जाती हैं। जैकलीन 2006 में मिस श्रीलंका यूनिवर्स रह चुकी है। उन्हें 2010 का सर्वश्रेष्ठ नई अभिनेत्री का आईफा और स्टारडस्ट पुरस्कार फ़िल्म अलादीन के लिए प्रदान किया जा चुका है।
जैकलीन फर्नांडीज के चार भाई-बहन हैं जिसमें से वे सबसे छोटी हैं। जैकलीन फिल्मों में आने से पहले टीवी शो होस्ट करती थीं। उसके बाद वे टीवी रिपोर्टर हो गईं।
उसी दौरान उन्हें मॉडलिंग के भी ऑफर आने लगे जिसके बाद वे फिल्मों की तरफ आ गईं। जैकलीन ने आस्ट्रेलिया से जनसंचार में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है।
जैकलीन का हिन्दी फिल्मों में करियर की शुरूआत फिल्म अलादीन से हुई थी। इसके बाद उनकी कई फिल्में आईं। कुछ फिल्में चलीं, कुछ ठंडे बस्ते में चली गईं।
उनके काम को भी मिली जुली प्रतिक्रिया ही मिली। आज जैकलीन अपने अभिनय और प्रतिभा से बॉलीवुड और देश मे जाना पहचाना नाम है। इन्होंने अपनी खूबसूरती से लाखों दिलो में अपनी अदाओं से जगह बनाई है।






إرسال تعليق