यहां जानें, मेष राशि के जातकों की 10 सीक्रेट बातें...


भारतीय ज्योतिष में 12 राशियों का जिक्र है। इन राशियों के आधार पर ही लोगों के नाम होते हैं। प्रत्येक राशि के अनुसार व्यक्ति का व्यवहार और गुण अलग-अलग होते हैं। ऐसे में यदि उस राशि के जातकों के व्यवहार और गुणों के बारे में पहले से ही पता चल जाए तो उनसे काफी बेहतर तालमेल बनाया जा सकता है। आज  आपको बताते हैं मेष राशि के जातकों की सीक्रेट बातें......

1. इनके मस्तिष्क में जब भी नये विचार या युक्ति जन्म लेती हैं तो तुरंत उसे प्रभाव में लाने की कोशिश शुरु कर देंगे। बिना दूसरों की राय के ये अपने विचार प्रस्तुत करेंगे।

2. जब इनको जरुरत होगी तो ये अपने लिये ऐसा माहौल तैयार कर लेंगे कि हर किसी को इनकी बातों पर ध्यान देना होगा।

3. मेष राशि जातक ‘जैसे को तैसा’ उक्ति पर विश्वास रखते हैं ।

4. जब क्रोध में होते हैं उस समय इनके विरोध में जाना हर किसी के लिये सम्भव नहीं होता।

5. ये एकदम निडर होते हैं और किसी से भी नहीं डरते। जैसे ही सामने वाला व्यक्ति इनसे हाथ मिलाता हैं ये तुरंत सारे गिले शिकवे भुला देते हैं।

6. ये जितनी जल्दी क्रोध में आते हैं उतनी ही जल्दी शांत भी हो जाते हैं।

7. महत्‍वाकांक्षी, सकारात्मक और शानदार स्वप्न देखने में विश्वास रखते हैं।

8. उनके शारीरिक बनावट व गुणों से बडी जल्दी प्रभावित होते हैं। ये काफी तेज व चालाक होते है, इनका नर्म मिजाज कम ही देखने को मिलता हैं।

9. ये हमेशा अग्रणी होते हैं। और कठिन समझे जाने वाले कार्यो में भी विजय पताका इन्‍हीं के हाथ में रहती हैं।

10. इनके पर्वत के समान मजबूत इरादों से पाखंड व लालच कोसों दूर रहते हैं।

Post a Comment

أحدث أقدم