◾ दोनों ब्रेस्ट के साइज में थोड़ा सा अंतर होना बेहद सामान्य बात है। कुछ केसेज़ में पाया गया है कि शरीर में होने वाले परिवर्तन की वजह से ही कई बार ब्रेस्ट का साइज असमान्य हो जाता है , इसमें कुछ गलत नहीं है।
◾ ब्रेस्ट के साइज में असमानता की एक वजह प्यूबर्टी के दौरान होने वाले बदलाव हो सकता हैं। इन बदलावों के दौरान कई बार एक ब्रेस्ट दूसरे के मुकाबले जल्दी विकसित होने लगता है।
◾ कई बार ब्रेस्ट में गांठ बन जाने की वजह से भी साइज में अंतर आ जाता है। कई बार ब्रेस्ट में टीशू के ग्रोथ की वजह से गांठ बन जाती है। लेकिन जरूरी नहीं है कि यह गांठ कैंसरयुक्त हो।
◾ कई बार स्तनपान कराने वाली महिलाओं के ब्रेस्ट में असामान्य अंतर हो जाता है क्योंकि मांएं कई बार एक ही ब्रेस्ट से बच्चे को दूध पिलाती हैं। इससे भी दोनों ब्रेस्ट के साइज में अंतर आ जाता है।
◾ अधिकतर केस में ब्रेस्ट के डिवेलपमेंट में अंतर का कोई ज्ञात कारण नहीं होता। हालांकि कुछ केस में इसके पीछे की वजह जेनेटिक हो सकती है। असमान्य ब्रेस्ट के लिए कई बार आपके जीन्स भी जिम्मेदार होते हैं।
◾ अगर ब्रेस्ट के साइज और शेप में अचानक आने वाले बदलाव के मद्देनजर डॉक्टर को तुरंत दिखाएं। यह ब्रेस्ट कैंसर की वजह से हो सकता है।



إرسال تعليق