सुबह की इन 5 गलतियों से लगातार बढ़ता है आपका वजन!


मोटापे की प्रॉबल्म आज आम हो गई है। यह तब ज्यादा बढ़ जाता है जब हम सुबह के समय कुछ ऐसी गलतियां करे देते है, जिसका सीधा असर हमारे मेटाबॉलिज्म प्रोसेस पर पड़ता है। यही कारण है, जिससे कैलोरी ठीक तरीके से बर्न नहीं हो पाती और फैट बढ़ जाती है। आज हम आपको सुबह के समय की गई कुछ ऐसी ही गलतियों के बारे में बताएंगे, जिससे वजन बढ़ने लगता है......

1. पानी न पीना 
सुबह रोजाना एक या दो गिलास पानी न पीने से टॉक्सिन्स बाहर नहीं निकल पाते है, जिससे मेटाबॉलिज्म स्लो होता है और वजन बढ़ने लगता है।

2. नाश्ते में देरी 
सुबह के समय नाश्ते में देरी करने से मेटाबॉलिज्म स्लो हो जाता है, जिससे मोटापा बढ़ने लगता है।

3. प्रोटीन डाइट न लेना 
सुबह के समय नाश्ते में दूध, दही, पनीर, ड्राई फ्रूट्स आदि न लेने से मेटाबॉलिज्म धीमा हो जाता है।

4. एक्सरसाइज न करना 
रोजाना सैर और शारीरिक व्यायाम न करने से भी वजन बढ़ता है।

5. पूरी नींद न लेना 
अगर आप दिन में पूरे 8 घंटे की नींद नहीं लेते तो इससे वजन बढ़ाने वाले हॉर्मोन्स का लेवल बढ़ जाता है।  जो वडन को बढ़ावा देता है। 

Post a Comment

أحدث أقدم