संजय दत्त की कमबैक फिल्म ‘भूमि’ सुर्खियों में बनी हैं। इस फिल्म से जुडी एक और खबर सामने आयी हैं। जिसे जानकर दर्शक फूले नहीं समा पाएंगे। जी हां खबर ही कुछ ऐसी हैं, खबर के मुताबिक़ फिल्म ‘भूमि’ में सनी लियोन एक स्पेशल सॉंग करती नजर आने वाली हैं।
बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त की मोस्ट अवेटेड फिल्म भूमि का फर्स्ट लुक आ चूका है. इस पहले लुक में संजय दत्त का मुंह खून से लतपथ दिख रहा है.इस फिल्म में संजय दत्त के साथ अभिनेत्री अदिति राव हैदरी मुख्य भूमिका में हैं. आपको बता दें कि 2016 में अपनी सजा पूरी करने के बाद ‘भूमि’ संजय दत्त की पहली फिल्म होगी. संजय आखिरी बार आमिर की फिल्म ‘पीके’ में नज़र आएं थे.
यह पह्ली बार नहीं हैं जब सनी आइटम सॉंग करती नजर आने वाली हैं। पिछले दिनों वो शाहरुख खान की फिल्म रईस में ‘लैला ओ लैला’ गाने पर आईटम सॉन्ग किया था। इसके अलावा वो बहुत जल्द अजय देवगन की आने वाली फिल्म बादशाहो में भी आइटम सॉन्ग करती दिखाई देंगी।

एक टिप्पणी भेजें