भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज लोकेश राहुल बुखार के कारण 26 जुलाई से श्रीलंका के खिलाफ गाले में शुरू होने वाले सीरीज के पहले टेस्ट मैच से बाहर हो गए हैं। बीसीसीआई ने सोमवार को आधिकारिक बयान जारी कर बताया कि राहुल को बुखार हो गया है और वह श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे।
गौरतलब है कि इससे पहले ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज के दौरान ही लोकेश राहुल को कंधे में चोट लग गई थी। राहुल ने काफी मुश्किल से सीरीज पूरी की थी। इसके बाद ही वो इंडियन प्रीमियर लीग से और फिर चैंपियंस ट्रॉफी से भी बाहर रहे। अब वो फिट होकर श्रीलंका के खिलाफ सीरीज के लिए मैदान पर लौटे, तो बुखार की चपेट में आ गए।
कौन करेगा ओपनिंग :- भारत के लिए तीनों फॉर्मेट में शतक जड़ चुके राहुल की गैरमौजूदगी में शिखर धवन, अभिनव मुकुंद और रोहित शर्मा के तौर पर भारत के पास ओपनिंग के लिए विकल्प होंगे। रोहित ने टेस्ट मैच में लगातार मध्यक्रम में ही बल्लेबाजी की है। ऐसे में धवन और मुकुंद की जोड़ी का दावा मजबूत नजर आ रहा है। दोनों ही खिलाड़ी टीम में जगह पुख्ता करने के लिए मैदान पर उतरेंगे।

एक टिप्पणी भेजें