सारा ट्रेडिशनल अवतार में नज़र आ रही हैं। बहरहाल, बता दें कि, सारा की फ़िल्म 'केदारनाथ' की शूटिंग शुरू हो चुकी है और इसी के साथ इस फ़िल्म की रिलीज़ डेट भी आ गई है। सुशांत और सारा की फ़िल्म केदारनाथ अगले साल जून में रिलीज होगी।
यह कहा जा सकता है कि डैड सैफ़ अली ख़ान की इच्छा थी कि सारा पहले अपनी पढ़ाई पूरी करे उसके बाद ही फ़िल्मों का रुख करे। बता दें की सारा ने कोलंबिया यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया है।
सारा काफी अर्से से सुर्खियां बटोरती रही हैं। हाल के दिनों में हर्षवर्धन कपूर के साथ अपने रिश्ते को लेकर भी सारा ख़बरों में रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो दोनों बहुत अच्छे दोस्त हैं।
बहरहाल, उनकी मॉम अमृता भी उनके साथ थीं। गौरतलब है कि सारा पिछले सप्ताह डैड सैफ़ अली ख़ान के साथ आइफा अवार्ड में भाग लेने के लिए न्यूयॉर्क में थीं।





إرسال تعليق