छोटे बच्चों के बुरी नजर वाला काला टीका लगाने के पीछे है वैज्ञानिक वजह


अक्सर देखा जाता है कि छोटे बच्चों को काला टीका लगाया जाता है। टीका लगाने के बारे में जानकारों का कहना है कि टीका बच्चों को बुरी नजर से बचाने के लिए लगाया जाता है।

अक्सर देखा जाता है कि पूजा-पाठ में कभी भी काले रंग के कपड़ों या किसी तरह की काली वस्तु का इस्तेमाल नहीं किया जाता है। क्योंकि काले रंग को नकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है। बच्चे पर किसी तरह की नकारात्मक ऊर्जा अर्थात किसी तरह की बुरी नजर न लगे, इसलिए काला टीका या काला धागा बंधा जाता है।

बच्चों का काला टीका लगाने के कुछ वैज्ञानिक कारण भी बताए जाते हैं। कहा जाता है कि काली वस्तु हर प्रकार का विकिरण अवशोषित करने की क्षमता रखती है। काला टीका लगाने की वजह से बच्चों के शरीर पर पड़ने वाले विकिरण के प्रभाव की संभावना खत्म हो जाती है। यही वजह है कि बच्चों को काला टीका लगाया जाता है। वहीं काला रंग बच्चे को देखने वाली की एकाग्रता को भी भंग कर देता है।

Post a Comment

أحدث أقدم