इस तस्वीर को शेयर करते हुए इस अभिनेत्री ने लिखा है कि क्या आप मुझे डांस करते हुए देखना चाहते हैं तो जुड़े रहिए मेरे साथ...। ये तस्वीर शेयर करते हुए पूनम पांडे ने लिखा है- जल्द ही नया म्यूजिक वीडियो आ रहा है जिसका टाइटल है।
हाल ही में पूनम पांडे जयपुर में है और एक एल्बम की शूटिंग को लेकर और स्विमिंग पूल के अंदर फोटो शूट को लेकर सुर्खियों में थी। पूनम पांडे जयपुर के पास कूकस के काम्बे रिजॉर्ट में शूटिंग कर रही थी।
आपको बता दें कि कुछ दिनों पहले पूनम पांडे ने एक वीडियो रिलीज किया था जिसमें वो इंडोनेशियन मॉडलों के साथ नज़र आई थीं। अपनी ऐसी तस्वीरें पोस्ट कर पूनम पांडे हमेशा फैंस से जुड़ी रहती हैं। अब पूनम पांडे के फैंस को उनकी इस म्यूजिक वीडियो का बेसब्री से इंतजार है।




إرسال تعليق