शादी से पहले हिट लेकिन शादी के बाद पिट गए ये क्रिकेटर!

क्रिकेट जगत में इस समय शादी का सीजन चल रहा है। पिछले दो सालों में खासकर भारतीय खिलाड़ी घर बसा चुके हैं। सुरेश रैना, अजिंक्य रहाणे, हरभजन सिंह, उमेश यादव और रोहित शर्मा जैसे खिलाड़ी ‘क्लीन बोल्ड’ हो ही चुके हैं वहीं युवराज सिंह जैसे सीनियर खिलाड़ी भी जल्द ही शादीशुदा खिलाड़ियों की फेहरिस्त में शामिल होने जा रहे हैं। ऐसे में ये जानना बेहद दिलचस्प होगा कि इन स्टार खिलाड़ियों के प्रदर्शन में शादी से पहले और शादी के बाद कैसा बदलाव आया है।

भारतीय टीम के सबसे सफल कप्तानों में से एक एमएस धोनी के शादी के बाद उनके औसत में बड़ा बदलाव आया है। धोनी का टेस्ट मैचों में शादी से पहले 42.59 का औसत था वहीं शादी के बाद उनका औसत 34.47 पर आ गिरा।


वहीं पूर्व सलामी बल्लेबाज और कमेंटेटर नवजोत सिंह सिद्दू के भी शादी के बाद टेस्ट क्रिकेट औसत में हैरतअंगेज बदलाव देखने को मिला। शादी से पहले सिद्दू का टेस्ट क्रिकेट में महज 13 का औसत था वहीं शादी के बाद सिद्दू का औसत बढ़कर 43.32 चला गया। एक ओपनर के तौर पर इस औसत को शानदार कहा जा सकता है। गौरतलब है कि सिद्दू ने अपने नाम की ही महिला से शादी की है।


आईपीएल में रॉयल चैलैंजर्स टीम के साथ हाल ही में जुड़ने वाले ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर शेन वॉटसन को यूं तो फैमिली मैन समझा जाता रहा है लेकिन शादी उनके करियर में कुछ खास सकारात्मक प्रभाव नहीं ला पाई। शादी से पहले टेस्ट क्रिकेट में 39.43 की सम्मानजनक औसत रखने वाले वॉटसन का शादी के बाद गिरकर 33.52 पर आ गया।


द,अफ्रीका के महान बल्लेबाज ए बी डि विलियर्स को यूं ही सुपरमैन नहीं कहा जाता। खेल के प्रति उनकी दीवानगी ऐसी है कि खेल के अलावा उनके लिए कोई चीज मायने नहीं रखती शायद शादी भी नहीं। कम से कम रिकॉर्ड तो ऐसा ही कुछ बयान करते हैं। डि विलियर्स का शादी से पहले टेस्ट क्रिकेट में 50.50 का औसत रहा है वहीं शादी के बाद भी उनका औसत 50.29 ही है।


अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से टेस्ट क्रिकेट में एक नया मुकाम बनाने वाले ऑस्ट्रेलिया के डेविड वार्नर के लिए उनकी बीवी लकी चार्म साबित हुई है। शादी से पहले 48.20 का औसत रखने वाले वार्नर शादी के बाद 50 के पार पहुंच गया। शादी के बाद 54.92 की औसत से रन बनाने वाले वार्नर सही मायनों मे उन लोगों में से हैं जिनकी सफलता के पीछे महिला का हाथ होता है।

Post a Comment

أحدث أقدم