1. अगर आप अपना चेहरा धोने जा रहे हैं तो सबसे पहले अपने हाथों को साफ कर लीजिए। गंदे हाथों से चेहरा साफ करने का कोई फायदा नहीं है।
2. चेहरा धोने का पानी न तो बहुत गर्म होना चाहिए और न ही बहुत ठंडा। बहुत अधिक ठंडा और बहुत अधिक गर्म पानी चेहरे को नुकसान पहुंचा सकता है।
3. चेहरा धोने के बाद उसे हल्के हाथों से पोछना चाहिए। चेहरे को रगड़कर पोछना बिल्कुल भी ठीक नहीं है।
4. चेहरे को बहुत अधिक धोना भी सही नहीं है। चेहरे को बार-बार धोने से चेहरे का निखार कम हो जाता है।
5. चेहरे को साबुन से तो बिल्कुल भी नहीं धोएं। अगर आपका फेसवॉश खत्म हो गया है तो बजाय किसी रासायनिक पदार्थ के आप बेसन का इस्तेमाल कर सकती हैं।
6. अगर आपको मेकअप उतारना है तो बजाय चेहरा धोने के आप सबसे पहले उसे कॉटन से अच्छी तरह पोछ लीजिए। उसके बाद ही चेहरे को पानी से साफ कीजिए।
7. अगर आप चेहरा साफ करने के लिए स्क्रबर का इस्तेमाल करती हैं तो इस बात का ध्यान रखें कि कोमल हाथों से ही स्क्रबिंग करें। वरना चेहरे पर रगड़ के निशान भी बन सकते हैं।

إرسال تعليق