अच्छा तो इस वजह से लड़कियां अपने फोन की गैलरी लॉक रखती है


लड़कियों का फोन चेक करना उतना आसान नहीं, वे आसानी से किसी को भी अपना फोन नहीं देती। अगर फोन वे किसी को दे भी दें तो फोन के कई फीचर आपको लॉक मिलेंगे। फोटो गैलरी व वीडियो गैलरी आपको लॉक ही दिखेगी। तो आज हम आपको बताते है क्यों लड़कियां अपने फोन की गैलरी लॉक रखती हैं......

◾ अधिकांश लड़कियां दिन में कई बार अपने प्रोफाइल फोटो को बदलती रहती हैं। उन्हें सेल्फी से इतना प्यार होता है कि दिनभर में वो खुद की ना जाने कितनी सेल्फी खींच लेती हैं। लड़कियों के फोन में इतनी सारी सेल्फी होती है इसलिए वो अपना फोन किसी को दिखाने से कतराती हैं और इस वजह से वो अपने फोन की गैलरी को छुपाकर रखती हैं।

◾ ज्यादातर लड़कियों के फोन गैलरी में हमेशा कुछ ऐसे कोट्स और मेम्स होते हैं जिन्हें वो वक्त आने पर हथियार की तरह इस्तेमाल करती हैं। कब और किस बात पर बॉयफ्रेंड को परेशान करना है इसके लिए वो हमेशा अपने फोन की गैलरी में कुछ तस्वीरें सेव करके रखती हैं। यही वजह है कि वो अपने फोन की गैलरी को दूसरों से छुपाकर रखती हैं।

◾ लड़कियां अक्सर अपने क्रश, रुममेट और यहां तक कि अपने कज़िन के बॉयफ्रेंड की तस्वीरें भी अपने फोन में हिफाजत से रखती हैं। इन सबको छुपाकर रखने के लिए उन्हें अपने फोन की गैलरी को दूसरों से बचाकर रखना पड़ता है।

◾ कुछ लड़कियां अपने बॉयफ्रेंड के हर मैसेज को ना सिर्फ पढ़ती हैं बल्कि उसका स्क्रीनशॉट लेकर अपनी सहेलियों को भी भेजती हैं। ऐसी लड़कियां अपने पार्टनर की हर बात को अपनी सहेलियों से शेयर करती हैं। तो इसी वजह से दूसरों की नजर से बचाकर रखती हैं।

Post a Comment

और नया पुराने