जैकलीन ने शेयर की टॉपलेस तस्वीर, सोशल मीडिया पर मचा तहलका


बॉलीवुड की दिलकश अदाकारा जैकलीन फर्नांडीज अपनी बोल्ड फोटोशूट को लेकर एकबार फिर सुर्खियों में हैं। अभिनेत्री ने अपनी टॉपलेस फोटोशूट की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कर इंटरनेट पर खलबली मचा दी है। हालांकि अपनी बोल्ड तस्वीर शेयर करने को लेकर जैकलीन को सोशल मीडिया पर ट्रोल भी किया गया जिसका जवाब उन्होंने अपने अंदाज में दिया है।


बता दें कि जैकलीन ने यह बोल्ड फोटोशूट एक मैगजीन के लिए कराया है। इस फोटोशूट में जैकलीन की खूबसूरती देखने को मिलती है, लेकिन सोशल मीडिया पर अभिनेत्री को टॉपलेस फोटोशूट की तस्वीर शेयर करने के लिए ट्रोल भी किया जा रहा है।


जैकलीन ने ट्रोल करने वालों को इंस्टाग्राम पर करारा जवाब भी दिया है। उन्होंने अपनी एक और टॉपलेस तस्वीर शेयर करते हुए इंस्टा पर लिखा, 'मैं वैसा फूल बनने से इंकार करती हूं जिसे उसकी खूबसूरती के लिए तोड़ दिया जाए और मरने के लिए छोड़ दिया जाए। मैं वाइल्ड बनूंगी जिसको ढूंढना मुश्किल हो और भूलाना नामुमकिन हो।' जैकलीन के इस करारा जवाब की जमकर तारीफ हो रही है। कई यूजर्स सोशल मीडिया पर अभिनेत्री का समर्थन कर रहे हैं।

Post a Comment

أحدث أقدم